दिल छू जाती है तेज प्रताप यादव की बाँसुरी की आवाज, लालू भी हैं फिदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 17, 2018 06:21 PM2018-05-17T18:21:41+5:302018-05-17T18:21:41+5:30

लालू प्रसाद यादव के बेटे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में तेजप्रताप की शादी ऐश्वर्या राय के साथ हुई है, जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं।

The heart is touched by Pratap Yadav's voice of flute, people are its fan | दिल छू जाती है तेज प्रताप यादव की बाँसुरी की आवाज, लालू भी हैं फिदा

दिल छू जाती है तेज प्रताप यादव की बाँसुरी की आवाज, लालू भी हैं फिदा

पटना, 17 मई: लालू प्रसाद यादव के बेटे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव  इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में तेजप्रताप की शादी ऐश्वर्या राय के साथ हुई है, जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनको अपने ही अंदाज में पत्नी को साइकिल पर बिठाकर घुमाते देखा गया है। 

ऐसे में अब तेजप्रताप की बात हो और उनकी बांसुरी की बात ना हो ऐसा  नहीं हो सकता है। तेजप्रताप यादव काफी अच्छी बांसुरी बजाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, तेजप्रताप की बांसुरी बजाने को लेकर कहा जाता है कि वह किसी भी धुरंधर को इसको लेकर पस्त कर सकते हैं। 

एक बार एक कार्यक्रम में जब वह पहुंचे थे तो लोगों की फरमाइश पर उन्होंने बांसुरी बजाई थी। मंत्री तेजप्रताप यादव काफी फॉर्म में दिखे थे और मुरली बजाकर फिर से लोगों का दिल जीता थी। तेजप्रताप जब बांसुरी की तान छेड़ने लगे तो लगातार तालियां बजती रही थीं। 

ऐसे में समझा जा सकता है कि उनकी बांसुरी को किस कद्र पसंद किया जाता है। उनकी इस बांसुरी के उनके पिता लालू भी फैन हैं। साथ ही बिहार के लोगों को तेजप्रताप की बांसुरी सुनना सबसे ज्यादा पसंद है। ऐसे में कहा जा सकता है कि लोग किस कद्र उनके फैन हैं।

Web Title: The heart is touched by Pratap Yadav's voice of flute, people are its fan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे