“द ग्रेट इंडियन किचन” को शंघाई फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया

By भाषा | Published: April 10, 2021 01:11 AM2021-04-10T01:11:14+5:302021-04-10T01:11:14+5:30

"The Great Indian Kitchen" selected for Shanghai Film Festival | “द ग्रेट इंडियन किचन” को शंघाई फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया

“द ग्रेट इंडियन किचन” को शंघाई फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल निर्देशक जेओ बेबी की मलयालम फिल्म “द ग्रेट इंडियन किचन” को शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2021 के लिए चुना गया है।

बेबी ने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी।

इस फिल्म में समाज के पितृसत्तात्मक रवैये का चित्रण किया गया है और यह दिखाया गया है कि किस तरह भारतीय महिलाओं के जीवन को रसोई से बांध दिया जाता है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नीस्ट्रीम और अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध इस फिल्म को आलोचकों व प्रशंसकों की काफी सराहना मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: "The Great Indian Kitchen" selected for Shanghai Film Festival

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे