देश का पहला ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय यूपी के कुशीनगर में, 15 जनवरी से प्रवेश

By भाषा | Published: December 25, 2019 06:19 PM2019-12-25T18:19:17+5:302019-12-25T18:19:17+5:30

ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक की पढाई कर सकेंगे। वे यहां अनुसंधान कर पीएचडी की डिग्री भी हासिल कर सकेंगे। देश में यह अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा।

The country's first transgender university in Kushinagar, UP, entered from January 15 | देश का पहला ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय यूपी के कुशीनगर में, 15 जनवरी से प्रवेश

स्थानीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग शिक्षा हासिल करेंगे और देश को नयी दिशा देने में सफल होंगे। 

Highlightsअगले साल 15 जनवरी को ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से पाले पोसे गये दो बच्चे विश्वविद्यालय में प्रवेश लेंगे।उसके बाद फरवरी और मार्च से अन्य कक्षाएं भी लगनी शुरू हो जाएंगी।

देश का पहला ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय कुशीनगर जिले के फाजिलनगर ब्लाक में बन रहा है। विश्वविद्यालय का निर्माण अखिल भारतीय किन्नर शिक्षा सेवा ट्रस्ट करा रहा है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक की पढाई कर सकेंगे। वे यहां अनुसंधान कर पीएचडी की डिग्री भी हासिल कर सकेंगे। देश में यह अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा।

मिश्रा ने बताया कि अगले साल 15 जनवरी को ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से पाले पोसे गये दो बच्चे विश्वविद्यालय में प्रवेश लेंगे। उसके बाद फरवरी और मार्च से अन्य कक्षाएं भी लगनी शुरू हो जाएंगी। स्थानीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग शिक्षा हासिल करेंगे और देश को नयी दिशा देने में सफल होंगे। 

Web Title: The country's first transgender university in Kushinagar, UP, entered from January 15

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे