संविधान ही वह पुस्तक है, जिसने हमें एक सूत्र में पिरो कर रखा है :मुख्यमंत्री

By भाषा | Published: November 29, 2020 11:38 PM2020-11-29T23:38:35+5:302020-11-29T23:38:35+5:30

The Constitution is the book that has united us into one thread: Chief Minister | संविधान ही वह पुस्तक है, जिसने हमें एक सूत्र में पिरो कर रखा है :मुख्यमंत्री

संविधान ही वह पुस्तक है, जिसने हमें एक सूत्र में पिरो कर रखा है :मुख्यमंत्री

रांची, 29 नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां कहा कि देश के दूरदर्शी लोगों की देन है कि हमें एक ऐसा संविधान मिला, जो दुनिया में सर्वोत्तम है और यही वह किताब है जो हमें एक सूत्र में पिरो कर रखती है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यहां राष्ट्रीय कैडेट कोर की ओर से आयोजित संविधान दिवस के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने वक्तव्य में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इतनी विभिन्नता के बावजूद संविधान ने हमें एक सूत्र में पिरो कर रखा है और हम सब अपने को लोकतंत्र के हिस्से के रूप में पा रहे हैं।

सोरेन ने कहा कि संविधान के संबंध में आज बहुत कुछ जानने का पुनः अवसर मिला। संविधान द्वारा प्राप्त आम लोगों के अधिकार को अक्षुण्ण रखा जाए, इसको लेकर न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका हमेशा से देखी गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी का निदेशालय पटना में है। झारखण्ड में भी अगर इसकी स्थापना हो सके तो एनसीसी को बड़ा बल मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The Constitution is the book that has united us into one thread: Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे