बीजद ने एक विधायक को ‘‘जन विरोधी’’ गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया

By भाषा | Published: November 29, 2020 01:47 PM2020-11-29T13:47:46+5:302020-11-29T13:47:46+5:30

The BJD expelled a legislator on charges of "anti-people" activities | बीजद ने एक विधायक को ‘‘जन विरोधी’’ गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया

बीजद ने एक विधायक को ‘‘जन विरोधी’’ गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया

भुवनेश्वर, 29 नवंबर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने गोपालपुर से विधायक प्रदीप पाणिग्रही को ‘‘जन-विरोधी’’ गतिविधियों के आरोप में रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

बीजद की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘गोपालपुर से विधायक प्रदीप पाणिग्रही को उनकी जन विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।’’

पाणिग्रही पूर्व मंत्री हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं। क्षेत्रीय दल के वह ऐसे पहले नेता हैं जिन्हें ‘‘जन विरोधी’’ गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाला गया है। हालांकि इससे पहले कई नेताओं को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के आरोपों के चलते निकाला जा चुका है।

बीजद की ओर से जारी आधिकारिक आदेश पर महासचिव (मीडिया मामले) मानस रंजन के हस्ताक्षर हैं। इसमें पाणिग्रही के ‘‘जन विरोधी’’ गतिविधियों में शामिल होने की बात कही गई है। हालांकि वह किस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है।

पार्टी की ओर से पाणिग्रही पर की गई कार्रवाई से पहले भ्रष्टाचार रोधी सतर्कता इकाई ने भारतीय वन सेवा के निलंबित अधिकारी अभय कांत पाठक और उनके बेटे आकाश कुमार पाठक के साथ पाणिग्रही के कथित संपर्कों के बारे में पता लगाया था।

पाठक और उनका बेटा आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The BJD expelled a legislator on charges of "anti-people" activities

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे