पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 20, 2021 12:29 AM2021-06-20T00:29:49+5:302021-06-20T00:29:49+5:30

The accused who escaped from police custody arrested | पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

जम्मू, 19 जून जम्मू कश्मीर में अपहरण के एक आरोपी को राजौरी जिले से गिरफ्तार किया किया गया है। आरोपी इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू के बख्शी नगर पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोप में रेशम घर कॉलोनी निवासी मुकुल कलोत्रा को मंगलवार को गिरफ्तार किया था ,लेकिन अपराध स्थल से वापस लौटते वक्त वह पुलिस वाहन से फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। राजौरी बस अड्डे पर उसके होने की जानकारी मिली ,जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के फरार होने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The accused who escaped from police custody arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे