महाराष्ट्रा में सीवेज की सफाई के दौरान 3 की मौत, 5 लोगों को बचाया गया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 10, 2019 12:37 PM2019-05-10T12:37:23+5:302019-05-10T12:37:23+5:30
सीवेज की सफाई के दौरान मारे गए 3 लोगों की डेडबॉडी पुलिस को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिनकी मौत हो गई उनकी पहचान अमित पुहाल(20), अमन बादल(21) और अजय बम्बक(24) के रुप में की गई।
ठाणे के ढोकली इलाके में एक गहने सीवेज में सफाई के दौरान 3 तीन लोगों की मौत हो गई। एएनआई ने ट्वीट के अनुसार 130 क्यूबिक मीटर गहरे सीवेज में सफाई करने के लिए उतरे 8 लोग फंस गए थे। बाकी 5 लोगों को बचा लिया गया। यह सभी रात में लगभग 12:25 के आसपास सफाई के लिए सीवेज में उतरे थे।
सीवेज की सफाई के दौरान मारे गए 3 लोगों की डेडबॉडी पुलिस को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिनकी मौत हो गई उनकी पहचान अमित पुहाल(20), अमन बादल(21) और अजय बम्बक(24) के रुप में की गई। जिन पांच लोगों को सफलतापूर्वक बचाया गया उनकी पहचान विजेंद्र हटवाल(25), मंजीत वैद्य(25), जसबीर पुहाल(24), अजय पुहाल(21) और रुमर पुहाल(30) के रुप में की गई।
Thane West: 8 people got stuck in a 130 cubic meter deep Sewage Treatment Plant at Pride Presidency Luxuria in Dhokali around 12:25 am today. 3 of them died in the incident, rest 5 were rescued. Bodies handed over to police. #Maharashtrapic.twitter.com/XqzFGKw3cb
— ANI (@ANI) May 10, 2019
बचाए गए पांचों लोगों को मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है क्योंकि बचाने के बाद एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही थी।