कश्मीर की एक झील से आतंकवादी का शव बरामद

By भाषा | Published: June 14, 2021 01:19 AM2021-06-14T01:19:24+5:302021-06-14T01:19:24+5:30

Terrorist's body recovered from a lake in Kashmir | कश्मीर की एक झील से आतंकवादी का शव बरामद

कश्मीर की एक झील से आतंकवादी का शव बरामद

श्रीनगर, 13 जून जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला एक स्थानीय आतंकवादी रविवार की शाम एंकर झील में मृत पाया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने झील में एक शव के दिखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि यह इलाका सोउरा पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ता है।

उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक परिचय पत्र मिला है जिससे उसकी पहचान आमिर अहमद मलिक के रूप में हुयी और वह शोपियां जिले का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि यह शख्स अक्टूबर 2020 से गुमशुदा था, और वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध रेजिस्टेंस फोर्स में शामिल हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि आतकवादी के मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Terrorist's body recovered from a lake in Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे