नोएडा में दो बदमाशों के पास से दस किलो गांजा बरामद

By भाषा | Published: November 27, 2020 02:47 PM2020-11-27T14:47:09+5:302020-11-27T14:47:09+5:30

Ten kilos of cannabis recovered from two miscreants in Noida | नोएडा में दो बदमाशों के पास से दस किलो गांजा बरामद

नोएडा में दो बदमाशों के पास से दस किलो गांजा बरामद

नोएडा, 27 नवंबर थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर सेक्टर 74 के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 10 किलो गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे काफी दिनों से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस शुक्रवार सुबह सेक्टर 74 के पास गश्त कर रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर गांजा बेचने की नियत से वहां पर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वीर सिंह तथा संदीप नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से करीब 10 किलो गांजा बरामद किया है।

सिंह ने बताया कि पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि ये लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ बेचते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस गिरोह के कुछ अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिली है तथा उनकी भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

वहीं एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सेक्टर 37 के गोदावरी कॉम्प्लेक्स से सुभाष नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया है तथा थाना फेस -3 पुलिस ने नीरज सैनी नाम के व्यक्ति के पास से 700 ग्राम गाजा बरामद किया। उसे सेक्टर 63 से गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ten kilos of cannabis recovered from two miscreants in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे