भीषण गर्मी से दिल्ली का बुरा हाल, मौसम विभाग ने ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की, मई, 2013 के बाद दर्ज किया अधिकतम तापमान

By भाषा | Published: May 31, 2019 03:32 PM2019-05-31T15:32:05+5:302019-05-31T15:32:05+5:30

मौसम विभाग ने अपराह्न में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के चार ‘कलर कोड’ हैं: हरा, पीला, सुनहरा और लाल। हरा रंग सामान्य स्थिति जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है।

Temperature in Delhi to cross 47 degrees soon | भीषण गर्मी से दिल्ली का बुरा हाल, मौसम विभाग ने ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की, मई, 2013 के बाद दर्ज किया अधिकतम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है।

Highlightsबृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की थी।सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम में अब तका का सर्वाधिक तापमान है।

दिल्ली में तपिश की स्थिति जस की तस बनी हुई है, जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिये ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने अपराह्न में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के चार ‘कलर कोड’ हैं: हरा, पीला, सुनहरा और लाल। हरा रंग सामान्य स्थिति जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के लिये ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की गयी है। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की थी, जो पांच साल में सबसे अधिक तापमान है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम में अब तका का सर्वाधिक तापमान है।

न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा। राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लगातार दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है जबकि लगातार दो दिन पारा 47 डिग्री पहुंचने पर भीषण लू की स्थिति की घोषणा की जाती है।

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे इलाकों में एक दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है। 

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पालम वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। 2013 मई के बाद मई महीने में दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है। पालम वेधशाला ने मई 2013 में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने ट्वीट करके बताया, ‘‘ दिल्ली का चढ़ा पारा। दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मई महीने में 2013 के बाद दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है।

अभी तक मई महीने में 26 मई 1998 को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’ सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Web Title: Temperature in Delhi to cross 47 degrees soon

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे