दिल्ली में तापमान में गिरावट

By भाषा | Published: March 1, 2021 11:22 AM2021-03-01T11:22:49+5:302021-03-01T11:22:49+5:30

Temperature drop in Delhi | दिल्ली में तापमान में गिरावट

दिल्ली में तापमान में गिरावट

नयी दिल्ली, एक मार्च राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि यहां सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सोमवार तड़के 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

आईएमडी ने बताया कि पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में सबसे अधिक तापमान है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Temperature drop in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे