टेलीविजन पत्रकार अंजन बंदोपाध्याय का निधन

By भाषा | Published: May 17, 2021 01:36 AM2021-05-17T01:36:32+5:302021-05-17T01:36:32+5:30

Television journalist Anjan Bandopadhyay dies | टेलीविजन पत्रकार अंजन बंदोपाध्याय का निधन

टेलीविजन पत्रकार अंजन बंदोपाध्याय का निधन

कोलकाता, 16 मई वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकप्रिय टीवी प्रस्तोता अंजन बंदोपाध्याय का रविवार रात को कोलकाता के एक निजी अस्पाल में निधन हो गया। वह करीब एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बंदोपाध्याय 56 साल के थे और वह बांग्ला समाचार चैनल जी-24 घंटा के संपादक थे।

अधिकारी ने बताया कि बंदोपाध्याय का निधन रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर हुआ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंदोपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अंजन बंदोपाध्याय पश्चिम बंगाल के मौजूदा मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के भाई थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Television journalist Anjan Bandopadhyay dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे