नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 5, 2021 02:52 PM2021-06-05T14:52:02+5:302021-06-05T14:52:02+5:30

Television actor Pearl Puri arrested for raping minor | नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी गिरफ्तार

मुंबई, पांच जून टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने आरोपी अभिनेता को अम्बोली थाने के पुलिस कर्मियों की सहायता से शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी के मुताबिक, ‘‘नागिन 3’’, ‘‘बेपनाह प्यार’’ और ‘‘ब्रह्मराक्षस 2’’ जैसे धारावाहिकों में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता पुरी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर वसई के वालिव थाने में अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिनेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Television actor Pearl Puri arrested for raping minor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे