गुजराती फिल्म छेल्लो शो से तेलुगु फिल्म RRR के हारने का तेलंगाना के मंत्री ने बताया कारण, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Published: September 22, 2022 11:49 AM2022-09-22T11:49:20+5:302022-09-22T11:51:38+5:30

तेलंगाना के मंत्री और मुख्यमंत्री केसीआर के बेटे केटीआर ने बताया कि आखिर ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए दौड़ में शामिल तेलुगु फिल्म आरआरआर गुजराती फिल्म छेल्लो शो से क्यों हार गई।

Telangana minister KTR tells why RRR lost to Gujarati film Chhello Show | गुजराती फिल्म छेल्लो शो से तेलुगु फिल्म RRR के हारने का तेलंगाना के मंत्री ने बताया कारण, ट्वीट कर कही ये बात

गुजराती फिल्म छेल्लो शो से तेलुगु फिल्म RRR के हारने का तेलंगाना के मंत्री ने बताया कारण, ट्वीट कर कही ये बात

Highlightsतेलंगाना के मंत्री केटीआर ने कहा कि तेलंगाना के किसी भी भाजपा नेता में राज्य के अधिकारों की मांग करने की हिम्मत नहीं है।केटीआर ने गुजरात को मोदीवर्स का केंद्र बताया।ऐसा माना जा रहा था कि ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स भी दौड़ में शामिल हैं।

हैदराबाद: गुजराती फिल्म छेल्लो शो ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि है। ऐसे में ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि की दौड़ तेलुगु फिल्म आरआरआर छेल्लो शो से हार गई। तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव (केटीआर) ने गुरुवार को आरआरआर के छेल्लो शो से हारने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के किसी भी भाजपा नेता में राज्य के अधिकारों की मांग करने की हिम्मत नहीं है।

गुजरात को मोदीवर्स का केंद्र बताते हुए केटी रामा राव ने कहा कि तेलंगाना के भाजपा नेताओं में इतना साहस नहीं है कि वे तेलंगाना के अधिकारों की मांग कर सकें। उन्होंने भाजपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा, "तेलंगाना के भाजपा नेता अपने गुजराती आकाओं की चप्पलें ढोने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन तेलंगाना के अधिकारों की मांग करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को बताया कि गुजराती फिल्म छेल्लो शो ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि है। ऐसा माना जा रहा था कि ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स भी दौड़ में शामिल हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और छेल्लो शो को ऑस्कर पुरस्कार 2023 के नामित किया गया। 

पैन नलिन द्वारा निर्देशित फिल्म छेल्लो शो में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल, परेश मेहता हैं। पिछले साल फिल्म निर्माता विनोथराज पीएस द्वारा निर्देशित तमिल नाटक कूझंगल (कंकड़) को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था। हालांकि फिल्म शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई थी। बताते चलें कि अभी तक किसी भी भारतीय फिल्म ने ऑस्कर नहीं जीता है। 

आखिरी भारतीय फिल्म जिसने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में अंतिम पांच में जगह बनाई थी वह 2001 में आशुतोष गोवारिकर की आमिर खान-स्टारर लगान थी। शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली अन्य दो भारतीय फिल्में मदर इंडिया (1958) और सलाम बॉम्बे (1989) हैं। मालूम हो, 95वां अकादमी पुरस्कार समारोह 12 मार्च 2023 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

Web Title: Telangana minister KTR tells why RRR lost to Gujarati film Chhello Show

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे