तेलंगाना: 10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, मौत
By विनीत कुमार | Published: May 28, 2020 09:58 AM2020-05-28T09:58:21+5:302020-05-28T10:13:09+5:30
तेलंगाना में एक बोरवेल में गिले तीन साल के बच्चे को आज सुबह निकाला गया। हालांकि, अभी उसके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है। बचावकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया है।
तेलंगाना के मेडक जिले में नए खोदे गए बोरवेल में दुर्घटनावश गिरा तीन साल का बच्चा गुरुवार तड़के मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे का शव करीब 10 घंटे के बचाव अभियान के बाद गुरुवार तड़के चार बजे निकाला जा सका। बचाव अभियान में कई एजेंसियां शामिल थीं।
बोरवेल में ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की गई लेकिन ये सभी कोशिशें बेकार हो गईं। बच्चे का शव 25 फुट की गहराई में फंसा हुआ मिला। पुलिस के अलावा इस अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात से परिवार ने खेत में पानी के लिए तीन बोरवेल खोदे थे और जिस बोरवेल में बच्चा गिरा वह इसी में से एक था। हालांकि किसी बोरवेल से पानी नहीं निकला।
मेडक के जिला पुलिस अधीक्षक चंदन दीप्ति ने बताया, 'हम उसे निकाल पाते उससे कुछ देर पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके पीछे की मुख्य वजह उसका कीचड़ से घिरा होना हो सकता है जिससे ऑक्सीजन उस तक नहीं पहुंच पा रही थी।'
बच्चा बुधवार को दुर्घटनावश नए खोदे गए बोरवेल में गिर गया था। इसके बाद बच्चे को निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया था।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मेडक के कलेक्टर के धर्मा रेड्डी ने गुरुवार को बताया कि तीन साल के साई वर्धान जिंदगी को बाहर निकाला जा चुका है। वह 17 फीट नीचे गहराई में बचावकर्मियों को मिला। उसे आज सुबह निकाले जाने के बाद अस्पताल ले जाया गया। धर्मा रेड्डी के अनुसार घटना वाली जगह पर आसपाल तीन बोरवेल बिना इजाजत के खोदे गये हैं और इसके लिए दोषियों के खिलाफ अब जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
Telangana: Body of the 3-year-old boy Sai Vardhan, who fell into a borewell y'day in Medak, found 17 feet deep inside it. His body has been taken to a hospital. Collector, Medak, K Dharma Reddy says, "There were 3 borewells dug without permission. Necessary action will be taken." https://t.co/L8xb4nYPTvpic.twitter.com/Wvz3bFKD3L
— ANI (@ANI) May 28, 2020