नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी त्याग कर दें तो तेजस्वी आज सीएम बन जाएंगे, राजद विधायक सुधाकर सिंह ने किया हमला

By एस पी सिन्हा | Published: March 2, 2023 03:58 PM2023-03-02T15:58:33+5:302023-03-02T15:59:44+5:30

बिहार के रामगढ़ से राजद विधायक सुधाकर सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने में सबसे बड़े बाधक नीतीश कुमार हैं।

Tejashwi Yadav will become CM today if Nitish Kumar relinquishes chair Chief Minister RJD MLA Sudhakar Singh attack | नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी त्याग कर दें तो तेजस्वी आज सीएम बन जाएंगे, राजद विधायक सुधाकर सिंह ने किया हमला

राजद विधायक सुधाकर सिंह।

Highlightsनीतीश कुमार तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने देने में सबसे बड़े बाधक बने हुए हैं।नीतीश कभी भी तेजस्वी यादव को धोखा दे सकते हैं।तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व कृषि मंत्री राजद विधायक सुधाकर सिंह लगातार अपना तल्ख तेवर अपनाये हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने देने में सबसे बड़े बाधक बने हुए हैं।

 

अगर आज नीतीश मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग कर दें तो तेजस्वी आज बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अक्सर यह आरोप लगता रहता है कि उनपर कोई भरोसा नहीं है। भाजपा के नेता लगातार राजद को सचेत कर रहे हैं कि नीतीश कभी भी तेजस्वी यादव को धोखा दे सकते हैं।

इस सवाल पर सुधाकर सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने में सबसे बड़े बाधक नीतीश कुमार हैं। जितनी जल्द नीतीश कुमार पद का त्याग करेंगे उतना ही जल्दी तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2020 में विधानसभा चुनाव में जाने से पहले राजद ने तय किया था कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

लेकिन चुनाव जीतने के बाद जदयू और भाजपा ने मिलकर बहुमत का अपहरण नहीं किया होता तो तेजस्व यादव आज बिहार के मुख्यमंत्री होते। दुर्भाग्य की बात है कि तेजस्वी मुख्यमंत्री नहीं बन सके। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुर्सी छोड़ते ही तेजस्वी मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

Web Title: Tejashwi Yadav will become CM today if Nitish Kumar relinquishes chair Chief Minister RJD MLA Sudhakar Singh attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे