लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav Net Worth: 8.1 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति के मालिक तेजस्वी, पिस्टल के शौकीन,  200 ग्राम सोना और 1.35 करोड़ रुपए कर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 21:18 IST

Tejashwi Yadav Net Worth: 

Open in App
ठळक मुद्देTejashwi Yadav Net Worth: Tejashwi Yadav Net Worth: Tejashwi Yadav Net Worth: 

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के पास करीब 8.1 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। यह जानकारी उनके नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र में दी गई है। तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शपथपत्र के अनुसार, यादव की पत्नी राजश्री उर्फ रैचेल आयरिस गोडिन्हो के पास 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में छह नवंबर को मतदान होगा। तेजस्वी यादव वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं। उन्होंने पहली बार 2015 में इस सीट से जीत हासिल की थी।

बिहार में दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। शपथपत्र के मुताबिक, तेजस्वी यादव के पास 6.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी राजश्री के पास 59.69 लाख रुपए मूल्य की अचल संपत्ति है। तेजस्वी के पास 1.5 लाख रुपए नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास एक लाख रुपए नकद हैं। पिस्टल के शौकीन हैं।

राजद नेता के नाम पर कई बैंक खाते हैं और उन पर 55.55 लाख रुपए की देनदारी है। ये देनदारियां उनके भाई तेज प्रताप यादव और मां राबड़ी देवी के साथ लिए गए संयुक्त ऋणों का हिस्सा हैं। तेजस्वी यादव से संबंधित कुल सरकारी बकाया 1.35 करोड़ रुपए बताया गया है। उनकी पत्नी के पास कई बैंक खाते हैं, लेकिन कोई देनदारी या सरकारी बकाया नहीं है।

तेजस्वी ने शपथपत्र में खुलासा किया कि उनके पास 200 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 480 ग्राम सोना और दो किलोग्राम चांदी है। तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और इस बार वह हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी पार्टी राजद, ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Elections Results: बिहार के 15 जिलों में महागठबंधन का नहीं खुल सका खाता, एनडीए ने कर दिया सूपड़ा साफ

भारतलालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और चप्पल से पीटने जाने की खबर पर गरमायी बिहार की सियासत

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू परिवार में कलह हुई तेज, पार्टी के टूटने की भी जताई जाने लगी है संभावना

भारतकहां हैं प्रशांत किशोर? बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद मीडिया से बनाई दूरी

भारत"मेरी किडनी को गंदा बोला", रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, भावुक पोस्ट वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Govt Formation: एनडीए ने नीतीश कैबिनेट के लिए तैयार किया यह फॉर्मूला, सहयोगी दल को इतने विधायकों पर दिया जाएगा एक मंत्री पद

भारतबिहार में एनडीए की हुई बंपर जीत के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी की उपलब्धता के अनुसार तय होगा शपथग्रहण समारोह की तारीख

भारतRoad Accident: जोधपुर में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत, 6 यात्रियों की मौत; 14 घायल

भारत'वर्ल्ड बैंक से 14000 करोड़ निकाले गए', बिहार चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा आरोप

भारतChhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, इस साल 262 नक्सली मारे गए