तेजस्वी यादव किससे करने जा रहे हैं शादी? कौन है आखिर उनकी दुल्हनियां, सामने आई ये जानकारी

By विनीत कुमार | Published: December 8, 2021 11:52 AM2021-12-08T11:52:26+5:302021-12-08T11:56:22+5:30

तेजस्वी यादव की शादी तय हो गई है। सूत्रों के अनुसार उनकी सगाई 9 दिसंबर को दिल्ली में हो सकती है। लालू परिवार की ओर से इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा गया है।

Tejashwi Yadav marriage, to which girl, Tejashwi bride name and family details | तेजस्वी यादव किससे करने जा रहे हैं शादी? कौन है आखिर उनकी दुल्हनियां, सामने आई ये जानकारी

तेजस्वी यादव की शादी तय (फाइल फोटो)

Highlightsतेजस्वी यादव की शादी तय, दिल्ली में गुरुवार को होगी सगाई।सूत्रों के अनुसार तेजस्वी की होने वाली दुल्हन उनकी बचपन की दोस्त है।दुल्हन का परिवार मूल रूप से हरियाणा का है, लालू परिवार की ओर से अभी इस पर सस्पेंस बरता जा रहा है।

नई दिल्ली: लालू यादव और राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया में सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है। सूत्रों के मुताबिक सगाई का कार्यक्रम गुरुवार को है और यह दिल्ली में होगा। बिहार के इस बड़े राजनीतिक परिवार में कौन बहू बनकर आ रही है, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। लालू परिवार की ओर से इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है।

तेजस्वी यादव की दुल्हन कौन होगी?

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की 2018 में बेहद धूमधाम से शादी हुई थी। मीडिया में कई दिनों तक उसकी चर्चा रही। हालांकि, वह शादी अब तलाक के मुहाने पर है। ऐसे में छोटे बेटे की शादी किससे होगी, यह सभी जानना चाहते हैं।

फिलहाल सूत्रो के हवाले से आई खबरों के अनुसार तेजस्वी की शादी राजनीतिक परिवार से इतर सामान्य फैमिली की लड़की के साथ तय की गई है। ये भी बताया जा रहा है कि परिवार हाई प्रोफाइल नहीं है। सामने आई जानकारी के अनुसार दुल्हन ने पटना में पढ़ाई की है और उसकी उच्च शिक्षा दिल्ली से पूरी हुई है। 

बताया जा रहा है कि लड़की का परिवार मूल रूप से हरियाण का रहने वाला है। लड़की पहले से लालू परिवार के करीब रही है और परिवार में उसका आना-जाना रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती एश्वर्या राय से हुई थी।

तेजस्वी की शादी की होती रही है चर्चा

तेजस्वी यादव वर्तमान में राघोपुर सीट से विधायक हैं। वे 2015 से 2017 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रहे और उन्हें लालू की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाले सबसे अहम चेहरे के तौर पर देखा जाता रहा है।

तेजस्वी क्रिकेटर भी रह चुके हैं और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेल चुके हैं। तेजस्वी की जहां तक शादी की बात है तो इसकी चर्चा होती रही है। तेजस्वी का हाल में शादी पर बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि वे अपने माता-पिता की मर्जी से शादी करेंगे।

Web Title: Tejashwi Yadav marriage, to which girl, Tejashwi bride name and family details

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे