किशोरी ने युवक पर लगाया कई बार दुष्कर्म करने का आरोप

By भाषा | Published: October 20, 2021 12:13 AM2021-10-20T00:13:30+5:302021-10-20T00:13:30+5:30

Teenager accuses young man of raping her several times | किशोरी ने युवक पर लगाया कई बार दुष्कर्म करने का आरोप

किशोरी ने युवक पर लगाया कई बार दुष्कर्म करने का आरोप

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर दिल्ली में एक नाबालिग लड़की ने 19 वर्षीय एक युवक पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी हिमांशु के खिलाफ बी के रोड थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता (15) ने आरोप लगाया है कि पिछले साल अगस्त से अब तक हिमांशु ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पीड़ित किशोरी के मुताबिक आरोपी ने पहली बार उसके साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस में दुष्कर्म किया, उस समय वह नशे की हालत में थी। इसके बाद आरोपी ने द्वारका और बदरपुर इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager accuses young man of raping her several times

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे