किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: February 23, 2021 12:53 AM2021-02-23T00:53:21+5:302021-02-23T00:53:21+5:30

Teen rape accused arrested | किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (उप्र) 22फ़रवरी प्रतापगढ़ जिले की थाना कंधई पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गाँव की 14 वर्षीय किशोरी रविवार की देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी, और उसकी दौरान पड़ोसी गाँव के संजय कुमार (35) ने उसके साथ दुष्कर्म किया,और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने घर पहुंच कर अपनी माँ को घटना से अवगत कराया। पिता की तहरीर पर आरोपी संजय के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teen rape accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे