नागपुर से दिल्ली आ रही विमान में तकनीकी खराबी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी थे सवार

By स्वाति सिंह | Published: August 13, 2019 10:10 AM2019-08-13T10:10:46+5:302019-08-13T10:26:27+5:30

इंडिगो की फ्लाइट 6E 636 सोमवार सुबह नागपुर से दिल्ली आने के लिए रनवे पर उतरी। लेकिन उड़ान से ठीक पहले रनवे पर इसमें तकनीकी खराबी सामने आई जिसके बाद इसे लौटा दिया गया है।

Technical fault in IndiGo flight coming from Nagpur to Delhi, Nitin Gadkari also boarded | नागपुर से दिल्ली आ रही विमान में तकनीकी खराबी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी थे सवार

सभी यात्रिओं को सुरक्षित उतार लिया गया है।

Highlightsइससे पहले बीते दिनों मुंबई में उतरने के दौरान इंडिगो के एक विमान के अगले पहिये में खामी आ गयी थी।खामी आने के बाद आगे की जांच के लिये तकनीकी टीम विमान को खींचकर ले गयी।

महाराष्ट्र के नागपुर से दिल्ली जा रहा इंडिगो फ्लाइट सोमवार को तकनीकी खराब आई है। इस फ्लाइट में ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सवार थे।

इंडिगो की फ्लाइट 6E 636 सोमवार सुबह नागपुर से दिल्ली आने के लिए रनवे पर उतरी। लेकिन उड़ान से ठीक पहले रनवे पर इसमें तकनीकी खराबी सामने आई जिसके बाद इसे लौटा दिया गया है। हालांकि सभी यात्रिओं को सुरक्षित उतार लिया गया है।

इससे पहले बीते दिनों मुंबई में उतरने के दौरान इंडिगो के एक विमान के अगले पहिये में खामी आ गयी थी। यह दिल्ली-मुंबई उड़ान का विमान था। इंडिगो ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि विमान तय समय के हिसाब से उतर रहा था। खामी आने के बाद आगे की जांच के लिये तकनीकी टीम विमान को खींचकर ले गयी। कंपनी ने कहा था कि मरम्मत के बाद विमान का परिचालन फिर शुरू हो गया है। 

Web Title: Technical fault in IndiGo flight coming from Nagpur to Delhi, Nitin Gadkari also boarded

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे