तमिलनाडु सरकार ने शुरू की महिलाओं के लिए हेल्पलाइन, तुरंत मिलेगी मदद
By भाषा | Published: December 10, 2018 03:50 PM2018-12-10T15:50:05+5:302018-12-10T16:38:38+5:30
मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इस सेवा की शुरुआत की, जिसे 62.70 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है।
तमिलनाडु सरकार ने घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाओं के अलावा महिलाओं की हर प्रकार से सहायता के वास्ते 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा सोमवार को शुरू की।
मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इस सेवा की शुरुआत की, जिसे 62.70 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि घरेलू हिंसा, कार्यस्थलों और घर पर यौन उत्पीड़न का सामना कर रहीं महिलाएं अब टोल फ्री नंबर 181 पर संपर्क कर पुलिस की मदद, कानूनी सलाह पा सकेंगी। इसके अलावा वह एंबुलेंस बुलाने समेत चिकित्सा सुविधाओं के लिये भी इससे संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह सेवा सप्ताह के प्रत्येक दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी और महिलाएं इसके जरिये कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
तमिलनाडु में वर्तमान में अन्नाद्रमुक की सरकार है.राज्य के मुख्यमंत्री एडाप्पडी पलानिस्वामी और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं।