निलंबित होने के बावजूद त्यागी की गिरफ्तारी के लिए तीन राज्यों मे भटकते रहे फेज-2 थाना के पूर्व प्रभारी, आरोपी नेता को पकड़ने में निभाई अहम भूमिका

By भाषा | Published: August 10, 2022 06:53 AM2022-08-10T06:53:30+5:302022-08-10T07:46:25+5:30

भाजपा नेता और गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है

Suspended policeman played an important role in Srikant Tyagi's arrest Police Officer | निलंबित होने के बावजूद त्यागी की गिरफ्तारी के लिए तीन राज्यों मे भटकते रहे फेज-2 थाना के पूर्व प्रभारी, आरोपी नेता को पकड़ने में निभाई अहम भूमिका

निलंबित होने के बावजूद त्यागी की गिरफ्तारी के लिए तीन राज्यों मे भटकते रहे फेज-2 थाना के पूर्व प्रभारी, आरोपी नेता को पकड़ने में निभाई अहम भूमिका

Highlightsआरोपी श्रीकांत त्यागी को मंगलवार दिन में मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।वह पिछले शुक्रवार से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

नोएडाः नोएडा में महिला से दुर्व्यवहार के मामले में निलंबित फेज-2 थाना के पूर्व प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने आरोपी श्रीकांत त्यागी को पकड़वाने में अहम भूमिका निभायी है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि निलंबित होने के बावजूद उपाध्याय ने हार नहीं मानी और त्यागी की गिरफ्तारी के लिए तीन राज्यों मे भटकते रहे। त्यागी पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान पुलिस आयुक्त ने बताया, ‘‘श्रीकांत की गिरफ्तारी में सुजीत उपाध्याय की अहम भूमिका रही है। निलंबित होने के बाद मायूस होकर घर बैठने के बजाय उन्होंने अपराधी को पकड़वाने में रात-दिन एक कर दिया। इसलिए वह उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा इनाम के हकदार बन गए हैं।’’ 

नोएडा हाउसिंग सोसाइटी में अपने अवैध निर्माण का विरोध करने वाली एक महिला को अपशब्द कहने और उससे मारपीट करने के आरोपी त्यागी को मंगलवार दिन में मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले शुक्रवार से फरार था और नोएडा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

भाजपा नेता और गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘अंततः नोएडा में बहन के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधी की गिरफ्तारी हो ही गयी। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व को धन्यवाद। आज के उत्तर प्रदेश में हमारी बेटियों, बहनों और माताओं के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।’’

नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में हुई एक महिला से बदसलूकी के मामले में सांसद महेश शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए कहा था, ‘‘मुझे यह कहते हुए शर्म आ रही है कि यह सब तब हो रहा है जब हमारी (भाजपा) सरकार सत्ता में है।’’

Web Title: Suspended policeman played an important role in Srikant Tyagi's arrest Police Officer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे