सुषमा स्वराज आज से चार यूरोपीय देशों की सात दिवसीय यात्रा पर जाएंगी

By भाषा | Published: June 17, 2018 12:24 AM2018-06-17T00:24:19+5:302018-06-17T00:30:46+5:30

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज से इटली , फ्रांस , लग्जमबर्ग और बेल्जियम की यात्रा पर रवाना होंगी।

Sushma Swaraj will go on a seven-day tour of four European countries from today | सुषमा स्वराज आज से चार यूरोपीय देशों की सात दिवसीय यात्रा पर जाएंगी

सुषमा स्वराज आज से चार यूरोपीय देशों की सात दिवसीय यात्रा पर जाएंगी

नई दिल्ली , 17 जून : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज से इटली , फ्रांस , लग्जमबर्ग और बेल्जियम की यात्रा पर रवाना होंगी जिसका उद्देश्य यूरोपीय देशों के साथ भारत के कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि 17 से 23 जून तक की यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक नेतृत्व के साथ वैश्विक , क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक बातचीत करना और यूरोपीय संघ के साथ कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना है। 

मॉरीशस जाते समय 14 मिनट तक के लिए टूटा सुषमा के प्लेन से संपर्क, अलर्ट किया जारी

सुषमा पहले इटली के दौरे पर जाएंगी जहां गुइसेप कोंटे के इटली का नया प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों के बीच पहली बड़ी राजनीतिक वार्ता होगी। सुषमा न केवल कोंटे से मिलेंगी बल्कि अपने समकक्ष एन्जो मोवावेरो मिलानेसी से भी मिलेंगी।  इसके बाद विदेश मंत्री 18-19 जून को फ्रांस के दौरे पर जाएंगी। वह 19-20 जून को लग्जमबर्ग और 20-23 जून को बेल्जियम के दौरे पर होंगी। 

मेरी ओर से बड़ी भूल हुई, मैं पूरी गंभीरता से इसके लिए माफी मांगती हूं: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

वहीं, हाल ही में   विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थीं। जहां उन्होंने 6 जून को पीटरमारित्जबर्ग में भाषण देते हुए  महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका समृद्ध संस्कृति और विरासत को साझा करते हैं। दोनों ही देशों के संबंध समय की कसौटी पर हमेशा से ही खरे उतरे हैं। दोनों ही देश साथ मिलकर रहे तो ये काफी आगे बढ़ सकते हैं।

Web Title: Sushma Swaraj will go on a seven-day tour of four European countries from today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे