सुशील मोदी ने कहा, "भाजपा भला जदयू क्यों तोड़गी, आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार के कहने पर केंद्रीय मंत्रीमंडल में लिया गया था'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: August 9, 2022 10:32 PM2022-08-09T22:32:43+5:302022-08-09T22:36:30+5:30

राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने जदयू के उन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया, जिसमें जदयू ने आरोप लगाया था कि भाजपा आरसीपी सिंह के जरिये पार्टी को तोड़ने का प्लान बना रही थी।

Sushil Modi said, "Why will the BJP break JDU, RCP Singh was taken in the Union Cabinet at the behest of Nitish Kumar" | सुशील मोदी ने कहा, "भाजपा भला जदयू क्यों तोड़गी, आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार के कहने पर केंद्रीय मंत्रीमंडल में लिया गया था'

फाइल फोटो

Highlightsजदयू ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वो आरसीपी सिंह के जरिये पार्टी को तोड़ना चाहती थीराज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने जदयू के आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया सुशील मोदी ने कहा कि जदयू का आरोप निराधार हैं, आखिर भाजपा जदयू को क्यों तोड़ना चाहेगी

पटना: बिहार में नीतीश कुमार ने एनडीए से दूसरी बार अलगाव करते हुए भाजपा को सरकार से बेदखल करके राजद के समर्थन से नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जदयू ने सरकार गिराने से पहले भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा आरसीपी सिंह के कंधे पर रखकर बंदूक चलाने का साथ-साथ जदयू को तोड़ने का ख्वाब देख रही थी।

वहीं इस आरोप पर पलटवार करते हुए राज्यसभा के सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार को कहा कि जदयू के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। भाजपा जदयू क्या किसी भी पार्टी को तोड़ने में कोई भरोसा नहीं रखती है। इसके साथ ही सुशील मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा नीतीश कुमार की सहमति के बिना आरसीपी सिंह को क्यों केंद्रीय मंत्री बनायेगी।

मोदी ने कहा, "जदयू खुद ही भाजपा के साथ संबंध तोड़ने का बहाना ढूंढ रही थी लेकिन वो इस बात को अच्छे से याद रखे कि भाजपा अपने बल पर साल 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से केंद्र की सत्ता में वापसी करेगी और उसे किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है।"

बिहार भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा, "यह पूरी तरह से सफेद झूठ है कि बीजेपी ने बिना नीतीश कुमार की सहमति लिये आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया था और यह बात भी सरकार गलत है कि भाजपा आरसीपी सिंह के जरिये जदयू को तोड़ना चाहती थी।"

उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह को पिछले साल जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री बनाया था लेकिन पिछले महीने उन्हें केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए किसने मजबूर किया, ये सभी जानते हैं। आरसीपी सिंह का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया था और नीतीश कुमार ने उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजने से मना कर दिया। ये उनकी पार्टी का अपना अपना आंतरिक मामला है और उन्होंने आरसीपी सिंह के साथ क्या किया और आरपीसी सिंह ने उनके साथ क्या किया। इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है।

मालूम हो कि इससे पहले दिन में जदयू द्वारा सत्ता से भाजपा को बेदखल किये जाने के बाद आरसीपी सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "नीतीश कुमार ने एनडीए के पक्ष में बिहार के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश 2020 के साथ विश्वासघात किया है। इस अपराध के लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।"

Web Title: Sushil Modi said, "Why will the BJP break JDU, RCP Singh was taken in the Union Cabinet at the behest of Nitish Kumar"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे