ऑनलाइन सर्वे: 67% लोगों का मानना- मोदी राज में सही दिशा में जा रहा देश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 13, 2018 05:41 AM2018-10-13T05:41:06+5:302018-10-13T05:41:06+5:30

एक ऑनलाइन सर्वे में 67 फीसदी भारतीयों ने माना है कि मोदी सरकार में देश सही दिशा में जा रहा है लेकिन कई मुद्दों परेशान लोगों की तादाद भी कम नहीं है। 

survey 67 per cent indians believe country | ऑनलाइन सर्वे: 67% लोगों का मानना- मोदी राज में सही दिशा में जा रहा देश

फाइल फोटो

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के कामकाज को लेकर तरह तरह के सर्वे करवाए जा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक ऑनलाइन सर्वे में 67 फीसदी भारतीयों ने माना है कि मोदी सरकार में देश सही दिशा में जा रहा है लेकिन कई मुद्दों परेशान लोगों की तादाद भी कम नहीं है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक मार्केट रिसर्च कंपनी इपसोस ने ‘What Worries the World’ (दुनिया को क्या चिंता है) नाम से एक सर्वे किया। 44 फीसदी लोगों  ने सर्वे में माना है कि वह फिलहाल देश के अंदर में बेरोजगारी, आर्थिक और राजनीतिक भ्रष्टाचार से परेशान हैं। जबकि 33 फीसदी लोगों ने  अपराध और हिंसा पर चिंता पेश की है। 

वहीं, 31 फीसदी भारतीयों ने गरीबी और सामाजिक असमानता पर अपनी राय व्यक्त की है। पर्यावरण को केवल 16 फीसदी लोगों ने खतरा बताया है। वहीं,15 फीसदी लोगों ने टैक्स की समस्या बताई। 14 फीसदी लोग जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंतित दिखे। सर्वे के अनुसार लोग देश में आशावादी सोच रख रहे हैं और  92 फीसदी के लोगों के साथ चीन, 78 फीसदी लोगों के साथ सऊदी अरब, 67 फीसदी लोगों के साथ भारत और 65 फीसदी लोगों के साथ मलेशिया शामिल हैं। 

जबकि सर्वे में विश्व के लोगों की राय में 34 फीसदी आर्थिक और राजनीतिक भ्रष्टाचार, 33 फीसदी गरीबी और समाजिक असमानता, 31 फीसदी अपराध और हिंसा और 24 फीसदी स्वास्थ्य देखबाल को लेकर चिंतित बताए गए। भारतीयों के मामले में आतंकवाद जहां सूची में पांचवें नंबर पर चिंता का मुद्दा हैं, वहीं वैश्विक सूची में पांचवें नंबर पर वह नहीं है। इन 28 देशों में भारत के अलावा अर्जेंटीना,  कनाडा, चिली, चीन, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, हंगरी, सऊदी अरब, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका,  तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
 

Web Title: survey 67 per cent indians believe country

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे