सुप्रीम कोर्ट के जज मोहन एम शांतनागोदर का निधन, फेफड़े में संक्रमण के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती थे

By भाषा | Published: April 25, 2021 07:13 AM2021-04-25T07:13:08+5:302021-04-25T07:20:42+5:30

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहन एम शांतनागोदर को 17 फरवरी 2017 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया था।

Supreme Court judge Mohan M Shantanagodar died lung infection  due Medanta hospitalized gurugram delhi | सुप्रीम कोर्ट के जज मोहन एम शांतनागोदर का निधन, फेफड़े में संक्रमण के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती थे

न्यायमूर्ति शांतनागोदर केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे।

Highlights जन्म पांच मई 1958 को कर्नाटक में हुआ था।शनिवार देर रात तक उनकी हालत स्थिर बताई गई थी।न्यायाधीश कोरोना वायरस से संक्रमित थे या नहीं।

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहन एम शांतनागोदर का शनिवार देर रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति शांतनागोदर को फेफड़े में संक्रमण के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह आईसीयू में थे। न्यायालय के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात तक उनकी हालत स्थिर बताई गई थी।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, देर रात करीब 12:30 बजे उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने परिवार को यह दुखद समाचार दिया। सूत्रों ने न तो इसकी पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया कि न्यायाधीश कोरोना वायरस से संक्रमित थे या नहीं।

न्यायमूर्ति शांतनागोदर को 17 फरवरी 2017 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया था। उनका जन्म पांच मई 1958 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने पांच सितंबर 1980 को एक वकील के तौर पर पंजीकरण कराया था। उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किये जाने से पहले न्यायमूर्ति शांतनागोदर केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे।

संक्रमण के कारण एक दिन में सर्वाधिक 357 लोगों की मौत

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक दिन में सर्वाधिक 357 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 24,000 से अधिक नए मामले सामने आए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के शनिवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10 लाख के पार पहुंच गई है और कुल 13,898 लोगों की मौत हो चुकी है।

उसने बताया कि दिल्ली में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 32.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में उपचाराधीन मामलों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अभी 93,080 उपचाराधीन मामले हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 22,695 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 74,702 नमूनों की जांच की गई और 35,455 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया।

Web Title: Supreme Court judge Mohan M Shantanagodar died lung infection  due Medanta hospitalized gurugram delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे