पश्चिम बंगाल भाजपा में बदलाव, दिलीप घोष की जगह सांसद सुकांत मजूमदार नए प्रदेश अध्यक्ष
By सतीश कुमार सिंह | Published: September 20, 2021 08:44 PM2021-09-20T20:44:05+5:302021-09-20T21:19:08+5:30
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो मई को नतीजे आने के बाद सांसद बाबुल सुप्रियो और मुकुल रॉय समेत चार विधायक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ चुके हैं।
नई दिल्लीः भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव किया है। सांसद सुकांत मजूमदार को पश्चिम बंगाल में पार्टी की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान अध्यक्ष दिलीप घोष को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी अलग-अलग विज्ञप्तियों में यह घोषणाएं की गईं। एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सांसद सुकांता मजूमदार को पश्चिम बंगाल की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’
Dr Sukanta Majumdar appointed as the West Bengal BJP chief. The current chief Dilip Ghosh has now been appointed as the national vice president of the party. pic.twitter.com/veIlRKGXWd
— ANI (@ANI) September 20, 2021
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो मई को नतीजे आने के बाद सांसद बाबुल सुप्रियो और मुकुल रॉय समेत चार विधायक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में रायगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कृष्ण कल्याणी ने कहा, ‘‘यह देखना होगा कि वे किन परिस्थितियों में पार्टी छोड़ रहे हैं।’’ उत्तर दिनाजपुर में टीएमसी जिला नेतृत्व ने कहा कि वे कल्याणी का पार्टी में स्वागत करेंगे।
दिलीप घोष और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। पश्चिम बंगाल के बालूरघाट से सांसद मजूमदार, दिलीप घोष का स्थान लेंगे। घोष को पिछले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
Baby Rani Maurya has been appointed as the national vice president of BJP. She had resigned as the Governor of Uttarakhand earlier this month.
— ANI (@ANI) September 20, 2021
(File photo) pic.twitter.com/FwVccOFaiW
अब वह नड्डा के साथ भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उपाध्यक्ष होंगे। पार्टी ने इसके साथ ही पिछले दिनों उत्तराखंड की राज्यपाद के पद से इस्तीफा देने वाली बेबी रानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मौर्य के इस्तीफे के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें भाजपा में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है।