सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा

By भाषा | Published: January 26, 2021 01:13 AM2021-01-26T01:13:00+5:302021-01-26T01:13:00+5:30

Subedar Sanjeev Kumar will be posthumously awarded the Kirti Chakra | सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा

सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा

नयी दिल्ली, 25 जनवरी जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में पिछले साल अप्रैल में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान जान गंवाने वाले सूबेदार संजीव कुमार को देश के दूसरे सर्वोच्च शांतिकाल पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सेना की पैराशूट रेजिमेंट की चौथी बटालियन के सदस्य कुमार केरन में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के समूह को तलाश करने के लिये हेलीकॉप्टर से उतारी गई विशेष बल की टुकड़ी के एक दल का नेतृत्व कर रहे थे।

विज्ञप्ति मे कहा गया है, ''हेलीकॉप्टर से उतारे जाने के बाद सूबेदार संजीव कुमार और उनकी टीम ने घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों का पीछा किया। पांच घंटे तक बर्फीले रास्ते से गुजरने के बाद उनका दल आतंकवादियों के ठिकाने तक पहुंच गया। ''

विज्ञप्ति के अनुसार, ''इस दौरान जबरदस्त गोलीबारी में सूबेदार संजीव कुमार घायल हो गए और बाद में उनकी जान चली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Subedar Sanjeev Kumar will be posthumously awarded the Kirti Chakra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे