नीतीश के खिलाफ बगावत करने वाले उपेन्द्र कुशवाहा की कार पर पथराव, जदयू नेता ने ट्वीट में किया दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 31, 2023 08:12 AM2023-01-31T08:12:04+5:302023-01-31T08:14:44+5:30

उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य की राजधानी लौटने पर दावा किया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि हमला किसने किया और हमलावरों का मकसद क्या था।

Stones were pelted at my car in Bhojpur claims JDU leader Upendra Kushwaha who rebelled against Nitish | नीतीश के खिलाफ बगावत करने वाले उपेन्द्र कुशवाहा की कार पर पथराव, जदयू नेता ने ट्वीट में किया दावा

नीतीश के खिलाफ बगावत करने वाले उपेन्द्र कुशवाहा की कार पर पथराव, जदयू नेता ने ट्वीट में किया दावा

Highlightsउपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य के भोजपुर जिले में उनकी कार पर पथराव किया गया।कुशवाहा ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के दौड़ाने पर सभी भाग गये।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हाल में बगावत करने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य के भोजपुर जिले में उनकी कार पर पथराव किया गया। राज्य विधान परिषद के सदस्य कुशवाहा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कुमार और बिहार पुलिस को टैग करते हुए यह आरोप लगाया।

कुशवाहा ने ट्वीट किया, ‘‘अभी भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिला में शामिल मेरी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका। सुरक्षाकर्मियों के दौड़ाने पर सभी भाग गये।’’ जिला पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

कुशवाहा ने राज्य की राजधानी लौटने पर दावा किया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि हमला किसने किया और हमलावरों का मकसद क्या था। कुशवाहा की नाराजगी तब से स्पष्ट हो गई है जब कुमार ने तेजस्वी यादव के अलावा किसी अन्य को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना को खारिज कर दिया था। 

Web Title: Stones were pelted at my car in Bhojpur claims JDU leader Upendra Kushwaha who rebelled against Nitish

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे