राजभवन में स्थापित होगी भगवान शिव की प्रतिमा, राज्यपाल ने किया भूमि पूजन
By भाषा | Published: September 15, 2021 08:51 PM2021-09-15T20:51:22+5:302021-09-15T20:51:22+5:30
लखनऊ, 15 सितंबर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को राजभवन परिसर में भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के मुताबिक, यह प्रतिमा ग्रेनाइट के 10 फुट लंबे और सात फुट चौड़े चबूतरे पर लगायी जाएगी। भगवान शिव की प्रतिमा चार फुट ऊंची होगी, जिसके पीछे सात फुट ऊंचे पहाड़ सहित अन्य मनोरम निर्माण किए जाएंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।