राज्यों के पास कोविड रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध : केंद्र

By भाषा | Published: June 6, 2021 12:51 PM2021-06-06T12:51:23+5:302021-06-06T12:51:23+5:30

States have more than 1.63 crore doses of anti-Covid vaccine: Center | राज्यों के पास कोविड रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध : केंद्र

राज्यों के पास कोविड रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध : केंद्र

नयी दिल्ली, छह जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक टीके की 24 करोड़ से अधिक (24,60,80,900) खुराक मुहैया कराई हैं। ये खुराक नि:शुल्क या प्रत्यक्ष राज्य खरीदारी व्यवस्था के जरिए उपलब्ध कराई गई है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 22,96,95,199 खुराक इस्तेमाल की जा चुकी हैं, जिनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल हैं।

इसने कहा, ‘‘राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कुल टीके की कुल 1,63,85,701 खुराक उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: States have more than 1.63 crore doses of anti-Covid vaccine: Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे