दो लाख 75 हजार गांवों में 25 मार्च से आठ अप्रैल तक श्रीराम महोत्सव का आयोजनः विहिप, जानिए कारण

By भाषा | Published: January 27, 2020 05:41 PM2020-01-27T17:41:16+5:302020-01-27T17:41:16+5:30

विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कारसेवकपुरम में दो दिनों से चल रही अवध प्रांत की बैठक के समापन समारोह में कहा कि संगठन को उच्च शिखर पर आसीन करने में कार्यकर्ताओं की गतिशीलता आवश्यक है।

Sri Ram Festival organized in 25 lakh 75 thousand villages from 25 March to 8 April: VHP, know the reason | दो लाख 75 हजार गांवों में 25 मार्च से आठ अप्रैल तक श्रीराम महोत्सव का आयोजनः विहिप, जानिए कारण

आठ नंवबर 1989 में श्रीराम जन्मभूमि निर्माण हेतु देश के दो लाख पचहत्तर हजार गांवों में श्रीराम शिलापूजन के कार्यक्रम किये गये थे।

Highlightsअवध प्रान्त में इसके लगभग छह हजार से अधिक गांवों वा मुहल्लों मे आयोजित करने की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए अनेक प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गये।

विश्व हिन्दू परिषद देश के दो लाख 75 हजार गांवों में 25 मार्च से आठ अप्रैल तक श्रीराम महोत्सव का आयोजन करेगा।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कारसेवकपुरम में दो दिनों से चल रही अवध प्रांत की बैठक के समापन समारोह में कहा कि संगठन को उच्च शिखर पर आसीन करने में कार्यकर्ताओं की गतिशीलता आवश्यक है।

चंपत राय ने बताया कि इस बार विहिप हिन्दू परिषद देश के दो लाख पचहत्तर हजार गांवों में 25 मार्च से आठ अप्रैल तक श्रीराम महोत्सव का आयोजन करेगा। अवध प्रान्त में इसके लगभग छह हजार से अधिक गांवों वा मुहल्लों मे आयोजित करने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए अनेक प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गये। उन्होंने कहा कि आठ नंवबर 1989 में श्रीराम जन्मभूमि निर्माण हेतु देश के दो लाख पचहत्तर हजार गांवों में श्रीराम शिलापूजन के कार्यक्रम किये गये थे।

Web Title: Sri Ram Festival organized in 25 lakh 75 thousand villages from 25 March to 8 April: VHP, know the reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे