महाराष्ट्र: नहीं रहे आध्यात्मिक गुरू दादा वासवानी, 99 साल की उम्र में पुणे में निधन

By कोमल बड़ोदेकर | Published: July 12, 2018 11:31 AM2018-07-12T11:31:57+5:302018-07-12T14:25:15+5:30

आध्यात्मिक गुरु दादा जेपी वासवानी का पुणे में निधन हो गया है। वासवानी 99 साल के थे। वह शाकाहार और पशु अधिकारों को बढ़ावा देते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Spiritual leader Dada Vaswani passes away at the age of 99 in Pune Sadhu Vaswani mission | महाराष्ट्र: नहीं रहे आध्यात्मिक गुरू दादा वासवानी, 99 साल की उम्र में पुणे में निधन

महाराष्ट्र: नहीं रहे आध्यात्मिक गुरू दादा वासवानी, 99 साल की उम्र में पुणे में निधन

पुणे, 12 जुलाई। आध्यात्मिक गुरु दादा जेपी वासवानी का पुणे में निधन हो गया है। वासवानी 99 साल के थे। वह शाकाहार और पशु अधिकारों को बढ़ावा देते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

दादा वासवानी, पुणे से संचालित होने वाले साधु वासवानी मिशन के प्रमुख भी थें। इस एनजीओ के दुनिया भर में कई केंद्र हैं। उनका पूरा नाम जशन पहलराज वासवानी है। वासवानी दुनियाभर में गैर सांप्रदायिक आध्‍यात्मिक गुरु के रूप में भी विख्‍यात थे।



बीते महीने जून में साधु वासवानी मिशन की ओर से विश्व शांति के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आने वाली 2 अगस्त को उनका जन्मदिन था, ये ऐसा मौका होता जब दाद वासवानी पूरे 100 साल के हो जाते।

उन्होंने वैश्विक शांति के लिए मोमेंट ऑफ काम की अगुवाई की थी। बीते साल 99 वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  उन्हें बधाई देते हुए संबोधित किया था।

Web Title: Spiritual leader Dada Vaswani passes away at the age of 99 in Pune Sadhu Vaswani mission

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे