Monsoon in Kerala: केरल में इस दिन तक पहुंच सकता है मानसून, मौसम विभाग ने कहा स्थितियां बनी हुई हैं उपयुक्त

By सुमित राय | Published: May 28, 2020 05:45 PM2020-05-28T17:45:47+5:302020-05-28T17:55:34+5:30

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए केरल में स्थितियां उपयुक्त बनी हुई हैं।

southwest monsoon onset over kerala likely on june 1, says weather department | Monsoon in Kerala: केरल में इस दिन तक पहुंच सकता है मानसून, मौसम विभाग ने कहा स्थितियां बनी हुई हैं उपयुक्त

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि केरल में मानसून 1 जून तक पहुंच सकता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsभारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि मानसून 1 जून तक केरल पहुंच सकता है।31 मई से 4 जून तक दक्षिण-पूर्व और आसपास के मध्य-पूर्व अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

नई दिल्ली। देशभर में गर्मी और लू का कहर जारी है और कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला गया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि मानसून 1 जून तक केरल पहुंच सकता है और दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए स्थितियां उपयुक्त बनी हुई हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि 31 मई से 4 जून तक दक्षिण-पूर्व और आसपास के मध्य-पूर्व अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसे देखते हुए केरल के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए 1 जून से परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

यह भी कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, बंगाल की दक्षिण खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा रहा है। अगले 48 घंटे में मानसून मालदीव-कोमोरिन इलाके में पहुंच सकता है।

मौसम अधिकारियों ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद केरल सरकार ने मछुआरों को समुद्र में जाने पर रोक लगा दी है और साथ ही समुद्र में दूर तक गए मछुआरों को गुरुवार रात तक वापसु लौटने के लिए भी कहा है। जो मछुआरे तय समयसीमा में केरल के तट तक नहीं पहुंच सकते हैं उन्हें किसी भी नजदीकी तट पर जल्द से जल्द पहुंचने के लिए कहा गया है।

Web Title: southwest monsoon onset over kerala likely on june 1, says weather department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे