देश के 80 फीसद इलाके तक पहुंचा मानसून, 48 घंटों के दौरान दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों पर छा जाएगा

By अभिषेक पारीक | Published: June 13, 2021 04:55 PM2021-06-13T16:55:31+5:302021-06-13T17:06:42+5:30

देश में मानसून की दस्तक के बाद से ही हर किसी को इंतजार होता है कि मानसून जल्द से जल्द उसके गांव-शहर तक पहुंचे। दक्षिण पश्चिम मानसून काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

Southwest monsoon covers nearly 80 percent of country next 48 hours covers most of the states | देश के 80 फीसद इलाके तक पहुंचा मानसून, 48 घंटों के दौरान दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों पर छा जाएगा

फाइल फोटो

Highlightsदक्षिण पश्चिम मानसून काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।देश के 80 फीसद इलाकों तक मानसून पहुंच चुका है। दिल्ली में समय से 12 दिन पहले 15 जून को पहुंच सकता है मानसून।

देश में मानसून की दस्तक के बाद से ही हर किसी को इंतजार होता है कि मानसून जल्द से जल्द उसके गांव-शहर तक पहुंचे। दक्षिण पश्चिम मानसून काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद अगले दो दिनों में मानसून दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में पहुंच सकता है। मानसून को और गति देने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। फिलहाल मानसून देश के करीब 80 फीसद इलाकों तक पहुंच चुका है। 

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की या मध्यम बारिश हो रही है। उत्तर भारत के कई इलाकों में 13-14 जून को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट और दिल्ली-एनसीआर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के साथ ही उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में 14 से 15 जून तक मानसून पहुंच जाएगा। विभाग के अनुसार, भोपाल, नौगांव, हमीरपुर, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, अंबाला और कुछ अन्य इलाकों में मानसून सक्रिय हो गया है। 

समय से पूर्व दिल्ली पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में मानसून 15 जून को दस्तक दे सकता है। यह दिल्ली में मानसून की सामान्य तारीख से 12 दिन पहले है। 2008 में भी मानसून 15 जून को दिल्ली पहुंचा था। वहीं लखनऊ में भी अगले दो दिनों में मानसून पहुंच सकता है।

करीब 80 फीसद इलाकों तक पहुंचा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से अधिकतर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। फिलहाल मानसून देश के करीब 80 फीसद इलाकों को कवर कर चुका है। रविवार तक मानसून ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर को कवर कर लिया है। 

Web Title: Southwest monsoon covers nearly 80 percent of country next 48 hours covers most of the states

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे