देश के सभी इलाकों तक पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, पांच दिन की हुई देरी, मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

By अभिषेक पारीक | Published: July 13, 2021 09:18 PM2021-07-13T21:18:18+5:302021-07-13T21:36:12+5:30

दक्षिण पश्चिम मानसून अब पूरे देश पर छा गया है। हालांकि इसे पांच दिन की देरी जरूर हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून आठ जुलाई तक देश भर में पहुंच जाता है।

South-west monsoon reaches all areas of the country, delay of five days, Meteorological Department issued alert for many states | देश के सभी इलाकों तक पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, पांच दिन की हुई देरी, मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

फाइल फोटो

Highlightsदक्षिण पश्चिम मानसून करीब पांच दिन की देरी के बाद अब पूरे देश पर छा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून आठ जुलाई तक देश भर में पहुंच जाता है। मौसम विभाग ने इससे पहले देश भर में मानसून छाने की तारीख 15 जुलाई बताई थी। 

दक्षिण पश्चिम मानसून अब पूरे देश पर छा गया है। हालांकि इसे पांच दिन की देरी जरूर हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून आठ जुलाई तक देश भर में पहुंच जाता है। हालांकि इस बार मानसून के देश भर में छाने में देरी हुई है। विभाग ने इससे पहले देश भर में मानसून छाने की तारीख 15 जुलाई बताई थी। साल भर पहले ही कई क्षेत्रों में मानसून के पहुंचने की तारीखों को बदला गया था। 

देश में मानसून सबसे आखिर में राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर जिलों में पहुंचता है। हालांकि इस बार दिल्ली में मानसून सबसे देर से पहुंचा। सोमवार को जैसलमेर और गंगानगर में भी मानसून पहुंच गया था। वहीं राजस्थान के बाड़मेर में मानसून करीब दो सप्ताह पहले ही अपनी दस्तक दे चुका था। बावजूद इसके दिल्ली में मानसून नहीं पहुंचा था। मंगलवार को मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में भी मानसून पहुंचने का ऐलान किया और इसके साथ ही देशभर में मानसून पहुंच गया। 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के चलने के बाद देश के कई इलाके बारिश से सराबोर हो उठे। इसके चलते दक्षिण पश्चिम मानसून देश के अब तक बचे हिस्सों में भी पहुंच गया। दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष इलाकों तक भी मानसून ने अपनी दस्तक दे दी। 

तीन जून को केरल पहुंचा था मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून दो दिन की देरी से तीन जून को केरल पहुंचा था। इसके केरल पहुंचने की तारीख एक जून है। हालांकि देरी को दरकिनार कर मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ा और 15 जून तक देश के ज्यादातर हिस्सों में छा गया था। हालांकि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों तक पहुंचने से पहले ही प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण इसका बढ़ना रुक गया। 

इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिएा बारिश का अनर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान और जम्मू कश्मीर में ऑरेंज, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

Web Title: South-west monsoon reaches all areas of the country, delay of five days, Meteorological Department issued alert for many states

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे