देश के अलग-अलग इलाकों में दिखने लगा मानसून का असर, मौसम विभाग ने इन इलाकों में बारिश का जताया अनुमान

By अभिषेक पारीक | Published: June 5, 2021 08:17 PM2021-06-05T20:17:23+5:302021-06-05T20:25:28+5:30

दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में तीन जून को दस्तक दी थी। इसके बाद से ही अन्य राज्यों में भी मानसून का असर दिखने लगा है।

south west monsoon impact on different parts of india | देश के अलग-अलग इलाकों में दिखने लगा मानसून का असर, मौसम विभाग ने इन इलाकों में बारिश का जताया अनुमान

कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। (फाइल फोटो )

Highlightsदेश के अलग-अलग इलाकों में मानसून का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। अगले 48 घंटों में दक्षिण पश्चिम मानसून के कई राज्यों में आगे बढ़ने का अनुमान है। 

दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में तीन जून को दस्तक दी थी। इसके बाद से ही अन्य राज्यों में भी मानसून का असर दिखने लगा है। दक्षिण कर्नाटक और तमिलाडु के ज्यादातर हिस्सों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर से आगे बढ़ रहा है। कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों के साथ ही बंगाल की खाड़ी और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर मानसून के बढ़ने से इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 

मानसून के चलते उत्तर भारत में सोमवार तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी छिटपुट वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पूर्वाेत्तर भारत में भी अगले सप्ताह तक कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। 

दिल्ली एनसीआर में भी बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राजस्थान के झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर जिलों के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 

हरियाणा के कई जिलों को भिगो सकती है बारिश

साथ ही हरियाणा के कई जिलों को बारिश भिगो सकती है। इनमें भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित कई अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा, एटा, बागपत और अन्य जिले भी बारिश से भीग सकते हैं। 

Web Title: south west monsoon impact on different parts of india

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे