सोनीपत : एक तस्कर गिरफ्तार, 710 ग्राम चरस बरामद
By भाषा | Published: April 21, 2021 11:43 PM2021-04-21T23:43:25+5:302021-04-21T23:43:25+5:30
सोनीपत (हरियाणा), 21 अप्रैल जिला पुलिस ने गोहाना-सोनीपत मार्ग पर नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने एक बाइक सवार को रुकने को कहा लेकिन वह वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसे रोक कर मजिस्ट्रेट के समक्ष उसकी तलाशी ली, उसके पास से 710 ग्राम चरस बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव गढ़ी उजाले खां निवासी सत्यवान के रूप में हुई है।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।