गांधी जयंती पर वर्धा में पहुंचे CWC के दिग्गज, सोनिया-राहुल-मनमोहन ने किया मंथन

By जनार्दन पाण्डेय | Published: October 2, 2018 01:57 PM2018-10-02T13:57:18+5:302018-10-02T14:59:38+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष ने उस पेड़ के निकट पौधा लगाया लगाया जिसे उनके पिता राजीव गांधी ने 1986 में लगाया था।

Sonia & rahul Attend CWC at wardha in Gandhi Jayanti prarthana sabha | गांधी जयंती पर वर्धा में पहुंचे CWC के दिग्गज, सोनिया-राहुल-मनमोहन ने किया मंथन

गांधी जयंती पर वर्धा में पहुंचे CWC के दिग्गज, सोनिया-राहुल-मनमोहन ने किया मंथन

सेवाग्राम (महाराष्ट्र), 2 अक्टूबरः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी के साथ गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को वर्धा स्थित सोवाश्रम पहुंचे। यहां पहले से ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी के राजनेता मौजूद थे। कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी वहां पहुंचे। इसके बाद महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर सेवाग्राम आश्रम में प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक यहां कांग्रेस व‌र्किंग कमेटी ने एक मंथन भी किया। चूंकि मौका महात्मा गांधी की याद का था इसलिए इसे राजपनैतिक कार्यक्रम की तरह नहीं किया गया। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की सीडब्‍ल्यूसी की इस मुलकात को अहम माना जाता रहा है।

राहुल गांधी के अलावा संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बापू कुटी में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपिता अपने जीवन के आखिरी कुछ वर्षों के दौरान यहां रहे थे।


इनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने उस पेड़ के निकट पौधा लगाया लगाया जिसे उनके पिता राजीव गांधी ने 1986 में लगाया था। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना हमारे लिए नई बात नहीं है। भाजपा अब गांधी जी और सरदार पटेल को याद कर रही है।’’

इससे पहले सोनिया-राहुल-मनमोहन समेत कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने अलग-अलग जाकर दिल्ली के राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन वर्धा सभी एकसाथ बैठे।

Web Title: Sonia & rahul Attend CWC at wardha in Gandhi Jayanti prarthana sabha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे