स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोनिया गांधी का केंद्र पर कटाक्ष, कहा- 'आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान...'

By मनाली रस्तोगी | Published: August 15, 2022 10:47 AM2022-08-15T10:47:22+5:302022-08-15T10:49:23+5:30

अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में सोनिया गांधी ने सरकार को फटकार लगाई और कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कम करने का प्रयास अस्वीकार्य है।

Sonia Gandhi's jibe at BJP in Independence Day message | स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोनिया गांधी का केंद्र पर कटाक्ष, कहा- 'आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान...'

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोनिया गांधी का केंद्र पर कटाक्ष, कहा- 'आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान...'

Highlightsसोनिया गांधी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों के किसी भी गलत चित्रण को स्वीकार नहीं करेगी।

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। सोनिया गांधी ने अपने सन्देश में लिखा, "साथियों, पिछले 75 सालों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को कमतर आंकने में लगी है, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता।"

सोनिया गांधी ने कहा, "कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों के किसी भी गलत चित्रण को स्वीकार नहीं करेगी और न ही झूठ के आधार पर गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद का अपमान करने की अनुमति देगी।" सोनिया गांधी का संदेश तब आया है जब पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने ऐतिहासिक भाषण में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीति में 'भाई-बतीजावाद' ने प्रतिभा को ग्रहण करते हुए भारत के तमाम संस्थानों में पैठ बना ली है। रविवार को भाजपा ने 1947 में भारत के विभाजन के लिए जवाहर लाल नेहरू को दोषी ठहराते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसपर कांग्रेस ने तीखा जवाब दिया क्योंकि जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा ने विभाजन की इस राजनीति में केवल सबसे दर्दनाक ऐतिहासिक घटनाओं में से एक को हथियार बनाया है।

कांग्रेस नेता ने सावरकर पर आरोप लगाते हुए कहा, "सच तो यह है कि सावरकर ने 2 राष्ट्र सिद्धांत की उत्पत्ति की और जिन्ना ने इसे सिद्ध किया। सरदार पटेल ने लिखा, 'मुझे लगा कि अगर हमने विभाजन को स्वीकार नहीं किया, तो भारत कई टुकड़ों में बंट जाएगा और पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा'।" 

Web Title: Sonia Gandhi's jibe at BJP in Independence Day message

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे