मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष सोनिया गांधी ही तय करेंगीः कमलनाथ

By भाषा | Published: February 15, 2020 11:25 PM2020-02-15T23:25:10+5:302020-02-15T23:54:31+5:30

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और आला नेताओं के साथ बैठक हुई है और प्रदेश में होने वाले पंचायत और नगरी निकाय के चुनावों में कैसे काम हो, इस पर भी चर्चा हुई।

Sonia Gandhi will decide the new president of Madhya Pradesh Congress: Kamal Nath | मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष सोनिया गांधी ही तय करेंगीः कमलनाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ। (फाइल फोटो)

Highlightsमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि सोनिया गांधी ही मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष तय करेंगी।जब उनसे सवाल किया गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष कब तक मिलेगा, तो इस पर कमलनाथ ने कहा, ‘‘संगठन में बदलाव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति हमारी नेता सोनिया गांधी ही करेंगी।’’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ही मध्य प्रदेशकांग्रेस का नया अध्यक्ष तय करेंगी। जब उनसे सवाल किया गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष कब तक मिलेगा, तो इस पर कमलनाथ ने कहा, ‘‘संगठन में बदलाव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति हमारी नेता सोनिया गांधी ही करेंगी।’’

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में सभी नेताओं से इस बारे में अच्छी चर्चा हुई है और सरकार तथा संगठन के बीच तालमेल बेहतर बनेगा। वर्तमान में कमलनाथ मध्य प्रदेश कांगेस के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और आला नेताओं के साथ बैठक हुई है और प्रदेश में होने वाले पंचायत और नगरी निकाय के चुनावों में कैसे काम हो, इस पर भी चर्चा हुई।

कमलनाथ ने कहा कि संगठन में होने वाले बदलाव पर भी चर्चा हुई है और एक बार फिर से आलाकमान के साथ बैठक होगी। मालूम हो कि भाजपा ने शनिवार को मध्य प्रदेश भाजपा के महासचिव एवं खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा (49) को मध्य प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है।

Web Title: Sonia Gandhi will decide the new president of Madhya Pradesh Congress: Kamal Nath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे