महिलाओं के उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी जन्मदिन

By भाषा | Published: December 8, 2019 11:58 AM2019-12-08T11:58:28+5:302019-12-08T11:58:28+5:30

सोनिया गांधी का यह निर्णय उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है। इससे पहले हाल में हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद आग लगाकर हत्या कर दी गई थी।

sonia gandhi not celebrate her birthday in wake of rising cases of rape | महिलाओं के उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी जन्मदिन

महिलाओं के उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी जन्मदिन

Highlightsसोमवार को गांधी 73 साल की हो जाएंगी। देश के विभिन्न हिस्सों से भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले सामने आए हैं और इन घटनाओं को लेकर देश में गुस्से की लहर है। 

देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से बलात्कार की बढ़ रही घटनाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं। सोमवार को गांधी 73 साल की हो जाएंगी। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की विभिन्न घटनाओं से कांग्रेस अध्यक्ष दुखी हैं और इसी वजह से वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

गांधी का यह निर्णय उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है। इससे पहले हाल में हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद आग लगाकर हत्या कर दी गई थी।

देश के विभिन्न हिस्सों से भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले सामने आए हैं और इन घटनाओं को लेकर देश में गुस्से की लहर है। 

Web Title: sonia gandhi not celebrate her birthday in wake of rising cases of rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे