सोनिया गांधी ने ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर जताया शोक

By भाषा | Published: May 14, 2021 11:33 AM2021-05-14T11:33:54+5:302021-05-14T11:33:54+5:30

Sonia Gandhi mourns the passing of Times Group President Indu Jain | सोनिया गांधी ने ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर जताया शोक

सोनिया गांधी ने ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 14 मई कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और समाज सेवा, सामुदायिक कल्याण त्था भारत की सांस्कृतिक विरासत में अत्यधिक रुचि रखने वाली एक शख्सियत के तौर पर उन्हें याद किया।

कम्पनी के सूत्रों के अनुसार, जैन का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था। वह 84 वर्ष की थीं।

गांधी ने कहा कि ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को एक सशक्त ब्रांड बनाने में उनकी अहम भूमिका को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने इंदु जैन के निधन पर शोक जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष श्रीमती इंदु जैन के निधन की खबर सुन दुखी हूं। परिवार और ‘टाइम्स ग्रुप’ को मेरी संवेदनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sonia Gandhi mourns the passing of Times Group President Indu Jain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे