रायबरेली पहुंचीं सोनिया और प्रियंका गांधी, पूर्व विधायक के घर गईं, हाल चाल जाना

By भाषा | Published: January 22, 2020 07:21 PM2020-01-22T19:21:01+5:302020-01-22T19:21:01+5:30

फुरसतगंज एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे ऊंचाहार के लिए रवाना हुआ, जहां वह कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के घर पहुंची। पूर्व विधायक के बेटे के निधन पर परिवार को सांत्वना दी और ढांढस बंधाते हुये कहा, ‘‘हम सब दुख की इस घड़ी में आपके परिवार के साथ हैं।’’

Sonia and Priyanka Gandhi reached Rae Bareli, went to former MLA's house | रायबरेली पहुंचीं सोनिया और प्रियंका गांधी, पूर्व विधायक के घर गईं, हाल चाल जाना

गौरतलब है कि भुएमओ गेस्ट हाउस में कांग्रेस का चार दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है।

Highlightsवहां काफी देर रुकने के बाद उनका काफिला सीधे भुएमओ गेस्ट हाउस पहुंचा।सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भुएमओ गेस्ट हाउस में चल रहे चार दिवसीय कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा ले सकती हैं।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद सोनिया गांधी तथा उनकी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंची।

फुरसतगंज एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे ऊंचाहार के लिए रवाना हुआ, जहां वह कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के घर पहुंची। पूर्व विधायक के बेटे के निधन पर परिवार को सांत्वना दी और ढांढस बंधाते हुये कहा, ‘‘हम सब दुख की इस घड़ी में आपके परिवार के साथ हैं।’’

वहां काफी देर रुकने के बाद उनका काफिला सीधे भुएमओ गेस्ट हाउस पहुंचा। सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भुएमओ गेस्ट हाउस में चल रहे चार दिवसीय कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा ले सकती हैं। गौरतलब है कि भुएमओ गेस्ट हाउस में कांग्रेस का चार दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है।

जिसका आज तीसरा दिन है। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों के जिला तथा शहर अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व नेताओं की कार्यशैली से भी उन्हें वाकिफ कराया जा रहा है। 

Web Title: Sonia and Priyanka Gandhi reached Rae Bareli, went to former MLA's house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे