KBC में सोनाक्षी नहीं दे पाईं थी जवाब: यूपी के मंत्री ने लगाई क्लास, कहा- देवताओं का ज्ञान नहीं

By स्वाति सिंह | Published: September 24, 2019 08:21 PM2019-09-24T20:21:01+5:302019-09-24T20:21:01+5:30

केबीसी के एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा रामायण के एक सवाल में फंस गई। जिसको लेकर यूपी के मंत्री ने उन्हें मनी एनिमल बताया है। 

Sonakshi Sinha not answer of Ramayana question in KBC: UP minister sunil bharala called Money animalto her | KBC में सोनाक्षी नहीं दे पाईं थी जवाब: यूपी के मंत्री ने लगाई क्लास, कहा- देवताओं का ज्ञान नहीं

सोनाक्षी के रिएक्शन से ऑडियंस के साथ खुद अमिताभ भी ताज्जुब में थे।

Highlightsउत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील भराला ने सोनाक्षी सिन्हा को 'मनी एनिमल' बतायाKBC के शो में सोनाक्षी रामायण के एक सवाल में फंस गई।

सोनी टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'केबीसी' में रामायण से पूछे सवाल का जवाब ना देकर बॉलीवुड अभिनेता  सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। दरअसल, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील भराला ने सोनाक्षी सिन्हा को 'मनी एनिमल' बताया है। 

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनील भराला ने कहा 'आज के दौर में ये लोग सिर्फ पैसे के पीछे भागते हैं। वे सभी पैसा कमाने और उस पैसे को खुद पर खर्च करने की ही परवाह करते हैं। उन्हें इतिहास और देवताओं का कोई ज्ञान नहीं है। उनके पास सीखने का कोई समय नहीं है। इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता है।' बता दें कि सुनील भराला श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष के रूप में मंत्री पद पर कार्यरत हैं। 

लोक गीत गायिका और पद्मश्री विजेता मालिनी अवस्ती ने भी सोनाक्षी सिन्हा के इस रिएक्शन पर चिंता जाताई थी। उन्होंने ट्वीट किया था 'कितने परिवारों में बच्चों को हमारे पूर्वजों की कथाएँ सुनाई जाती हैं? राम कृष्ण की कथाएं कहना सुनना जिस शिक्षित समाज में आज भी पुरातनपंथी होने का द्योतक हो,वहां सोनाक्षी सिन्हा जैसा उत्तर ही मिलेगा! अपने धर्म प्रतीकों संस्कृति के प्रति उपहास /उदासीनता में पली पीढ़ी का यह कटु सच है।'

बता दें कि केबीसी के एक एपिसोड में सोनाक्षी हॉटसीट पर राजस्थान के बाडमेर रुमा देवी की मदद के लिए बैठीं थी। इस दौरान सोनाक्षी रामायण के एक सवाल में फंस गई। सवाल था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। इसके ऑप्शन चार थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम। इसके लिए सोनाक्षी ने एक लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए एक्सपर्ट एडवाइज का सहारा लिया। सोनाक्षी के रिएक्शन से ऑडियंस के साथ खुद अमिताभ भी ताज्जुब में थे। इसको लेकर उन्हीने सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया गया था।
 

Web Title: Sonakshi Sinha not answer of Ramayana question in KBC: UP minister sunil bharala called Money animalto her

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे