रिश्ते शर्मसार! बेटा कर रहा था कथित तौर पर मां का रेप, हुआ गिरफ्तार, पिता पर बेटी के यौन दुर्व्यवहार का लगा आरोप

By भाषा | Published: December 12, 2019 05:50 AM2019-12-12T05:50:55+5:302019-12-12T05:50:55+5:30

महाराष्ट्र: आरोपी को नशे की लत है। उसकी दो बहनें और एक भाई है। वह हमेशा शराब पीने के लिये अपनी मां से पैसे मांगता है। पैसे देने से मना करने पर उन्हें पीटता भी है।

Son arrested for alleged rape of mother in aurangabad maharashtra | रिश्ते शर्मसार! बेटा कर रहा था कथित तौर पर मां का रेप, हुआ गिरफ्तार, पिता पर बेटी के यौन दुर्व्यवहार का लगा आरोप

Demo Pic

Highlightsमहाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 20 वर्षीय युवक को बीते तीन महीने में कई बार अपनी मां का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने बुधवार तड़के शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सिडको पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 20 वर्षीय युवक को बीते तीन महीने में कई बार अपनी मां का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला ने बुधवार तड़के शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सिडको पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पिता की लगभग सात साल पहले मौत हो चुकी है और पीड़िता एक अस्पताल में काम करती है।

एक अधिकारी ने बताया, "आरोपी को नशे की लत है। उसकी दो बहनें और एक भाई है। वह हमेशा शराब पीने के लिये अपनी मां से पैसे मांगता है। पैसे देने से मना करने पर उन्हें पीटता भी है।" शिकायत के अनुसार उसने बीते तीन महीने में अपनी मां का कई बार यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने कहा, "उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने बुधवार तड़के सिडको पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।" आरोपी को गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।

वहीं, औरंगाबाद जिले में ही अपनी 13 वर्षीय बेटी के कथित यौन उत्पीड़न के लिये बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सिडको पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के बाद आरोपी को साईंनगर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "चौकीदारी का काम करने वाला आरोपी बीते दो साल से यहां अपने परिवार के साथ रह रहा है। शिकायत के अनुसार उसने अपनी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बारे में बेटी ने अपनी मां को बताया, जिसके बाद वह हिंसक हो गया।" 

Web Title: Son arrested for alleged rape of mother in aurangabad maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे