केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी पर कसा तंज, कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 7, 2020 01:00 PM2020-01-07T13:00:49+5:302020-01-07T13:00:49+5:30

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद निर्धारण को लेकर कहा यह उनका पारिवारिक मसला है।

Smriti Irani targeted Gandhi family for determination of the post of congress president | केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी पर कसा तंज, कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर कही ये बात

File Photo

Highlightsस्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना।उन्होंने कहा कांग्रेस अध्यक्ष का पद निर्धारण यह उनका पारिवारिक मसला है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को गाँधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के अध्यक्ष पद का निर्धारण करना उनका पारिवारिक मामला है। मीडिया ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पूंछा कि कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी, जो राजनीति में  सक्रिय भूमिका निभा रही हैं क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष बन जाएंगी? 

इस पर जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा यह उनका पारिवारिक मसला है। इसका जवाब केवल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष 'सोनिया गांधी' ही दे सकती हैं क्योंकि हम सभी जानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद पारिवारिक मामला है।

केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दौरा किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न विकास परियोजना का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ इसमें लड़कियों की क्षमताओं के विकास पर आधारित कुछ कौशल कार्यक्रम भी शामिल हैं। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बीजेपी पर लगातार कांग्रेस द्वारा किए गए हमलों के विषय में किसी ने प्रियंका गांधी से कोई सवाल पूंछा। अमेठी और यहां के लोग इस बारे में हर बात बता सकते हैं और अमेठी द्वारा लोकसभा चुनाव में दिए गए परिणाम उनके लिए एक बेहतरीन उदाहरण है।

Web Title: Smriti Irani targeted Gandhi family for determination of the post of congress president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे