स्मृति ईरानी की अपील, परिवाल वाले अपने बच्चों को प्रियंका गांधी वाड्रा से रखें दूर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2019 03:50 PM2019-05-02T15:50:34+5:302019-05-02T15:50:34+5:30
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रियंका गांधी का बच्चों के साथ का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बच्चे 'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे पीएम मोदी को गाली भी दे रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि परिवार वाले अपने बच्चों को प्रियंका गांधी से दूर रखें। ईरानी का ये बयान प्रियंका गांधी के वायरल वीडियो पर है, जिसमें वो बच्चों के 'चौकीदार चोर है' नारे पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस वीडियो में बच्चे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली भी दे रहे हैं।
स्मृति ईरानी ने कहा है, सभ्य परिवार वाले लोगों की भलाई इसी में है कि वो प्रियंका गांधी से अपने बच्चों को दूर रखें। ईरानी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईरानी ने कहा है, प्रियंका ने बच्चों को गाली देने पर मजबूर किया है। प्रियंका ने बच्चों को पीएम मोदी को अपशब्द कहने के लिए बोला था। आप चुनावी प्रचार के लिए बच्चों का इस्तेमाल कतई नहीं कर सकते हैं।''
स्मृति ईरानी ने कहा, 'इन सबसे बच्चे क्या सीखेंगे। मैं हर सभ्य परिवार को बोलना चाहती हूं अपने बच्चों को प्रियंका गांधी के पास ना जाने दें। प्रियंका गांधी का ये असली चेहरा है। गोरखपुर में भी प्रियंका ने ऐसा ही किया था।'
प्रियंका गांधी को लेकर NCPCR ने चुनाव आयोग से शिकायत की है
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने वीडियो के बारे में लिखा है, प्रियंका गांधी के सामने बच्चे जिस तरीके से देश के प्रधानमंत्री के लिए नारे लगा रहे हैं और गाली दे रहे हैं, वो बच्चों के विकास के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने वीडियो के बारे में चुनाव आयोग ने कहा है कि आप इस मसले पर प्रियंका गांधी पर जरूरी कार्रवाई करें।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने चुनाव आयोग को लिखा है कि आप ये सुनिश्चित करे कि बच्चों को चुनाव प्रचार और चुनाव के उद्देश्यों में शामिल नहीं किया जाएगा। NCPCR ने यह भी लिखा है कि बच्चों का उपयोग किसी तरह के चुनावी पर्चे, नारेबाजी, रैली में भी ना किया जाए।
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रियंका गांधी का बच्चों के साथ का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बच्चे 'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे पीएम मोदी को गाली भी दे रहे हैं। वीडियो को लेकर प्रियंका गांधी की सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही है।