लाइव न्यूज़ :

SM Krishna Passes Away: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा का आज होगा अंतिम संस्कार, पैतृक गांव में होगा क्रियाकर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 11, 2024 10:07 AM

SM Krishna Passes Away: एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि 92 वर्षीय अनुभवी राजनेता काफी समय से बीमार थे। सूत्र ने कहा, "एस एम कृष्णा नहीं रहे। उन्होंने अपने आवास पर सुबह 2:45 बजे अंतिम सांस ली। नश्वर अवशेषों को आज मद्दूर ले जाने की संभावना है।"

Open in App

SM Krishna Passes Away: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर उनके पैतृक गांव सोमनहल्ली में किया जाएगा। मांड्या जिले के प्रभारी मंत्री एन चालुवरायस्वामी ने यह जानकारी दी। चालुवरायस्वामी ने कहा कि मद्दुर तालुका के लोगों को अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा। सोमनहल्ली इसी तालुका में है। कृष्णा (92) का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद बेंगलुरु में निधन हो गया था। परिवार से जुड़े लोगों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से किया जाएगा। परिवार के एक सदस्य ने बताया, ‘‘अंतिम संस्कार में चंदन की करीब 1000 किलोग्राम लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा।’’ 

बेंगलुरु से सोमनहल्ली तक के पूरे मार्ग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी मार्ग से कृष्णा का पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा। गांव में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। केंद्र में संप्रग सरकार के दौरान विदेश मंत्री तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे कृष्णा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मालूम हो कि सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा के परिवार में उनकी पत्नी प्रेमा और दो बेटियाँ हैं। कर्नाटक सरकार ने दिग्गज नेता के सम्मान में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। 

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि तीन दिवसीय राजकीय शोक 10 से 12 दिसंबर तक रहेगा। 1 मई, 1932 को मांड्या जिले के सोमनहल्ली में जन्मे सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा ने 1962 में मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल करके चुनावी राजनीति में अपना करियर शुरू किया था। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वे प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे। बाद में, वे मार्च 2017 में भाजपा में शामिल हो गए और कांग्रेस के साथ अपने लगभग 50 साल लंबे जुड़ाव को समाप्त कर दिया।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपारिस्थितिकी संतुलन को बिगाड़ सकता है चीन का सबसे बड़ा बांध

राजनीतिक्या यह समस्या का हल है?, गोवा में बेरोजगारी के बीच सीएम सावंत बयान, विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टBengaluru Crime: निजी और अंतरंग वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था चाचा, परेशान भतीजी ने खुद को जिंदा जलाया, हुई मौत

भारतBJP new President: नए भाजपा अध्यक्ष के चयन को लेकर दुविधा!

क्राइम अलर्टWATCH: कर्नाटक के बीदर में दिनदिहाड़े ATM में पैसे भरते समय बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, 93 लाख रुपये लूटे

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, छात्रों को लेकर कही ये बात

भारत8th Pay Commission Salary Hike:केंद्र ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, जानें पिछले आयोगों ने कितनी बढ़ाई थी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

भारतOdisha Cement Factory Incident: सीमेंट फैक्ट्री में लोहे का ढांचा ढहा, कई मजदूर दबे; रेस्क्यू जारी

भारतWeather Today: दिल्ली में छाया घना कोहरा, तापमान में आई गिरावट; जानें बारिश का पूर्वानुमान

भारतकृषि संकट: नए सिरे से करना होगा विचार